हरदोई: कलेक्ट्रेट में मत्स्य पालक कल्याण कोष को लेकर हुई बैठक, डीएम ने कहा मछुआ आवास योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये
Hardoi, Hardoi | Mar 6, 2024 आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उत्तरप्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित किया जाये। मछुआ बाहुल्य ग्रामों में सोलर स्ट्रीट लाइट हेतु कार्रवाई तेजी से की जाये।