गोपालगंज: खलवा गाँव में घर के बाहर पेशाब करने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला की मौत, PM हेतु सदर अस्पताल पहुँचाया गया शव
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के खलवा गांव में घर के बाहर पेशाब करने के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।