गोपालगंज: मधुसरेया गाँव में संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दंपति घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के मधुसरेया गाँव संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी से संपत्ति विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद मारपीट हो गई।