चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में शराब ठेके पर पर्यटकों और कर्मचारियों के बीच मारपीट, 6 लोग गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात 8 बजे बाद खुले शराब ठेके पर पर्यटकों और कर्मचारियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। इंदौर के हर्ष सिसोदिया और महाराष्ट्र के राज सराडकर दर्शन कर लौट रहे थे। ठेके पर बहस के बाद दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। कर्मचारियों ने बिना पैस शराब लेने का आरोप लगाया है।