कोईलवर: सकड़ी मोड़ पर ट्रक चालक से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
कोईलवर थाना क्षेत्रके सकड़ी मोड़ पर ट्रक चालक से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात प्राइवेट गार्ड और होमगार्ड के एक जवान द्वारा ट्रक चालक के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की गई। वायरल वीडियो बुधवार की दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है। वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है।