प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने की अनूठी पहल प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दमोह जिले के जबेरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भीनेनी में मानव जीवन विकास समिति द्वारा देशी गेहूं के 8 से 10 पारंपरिक किस्मों का डेमो प्लांट स्थापित किया गया है। यह पहल पिछले दो-तीन वर्षों से रबी एवं खरीफ फसलों में निरंतर की जा रही है