बोध गया: गया से म्यांमार की सीधी उड़ान अक्टूबर से, इंडिगो बैंकॉक के लिए भी भरेगा उड़ान
गया एयरपोर्ट से अक्टूबर में म्यांमार के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होगी। म्यांमार नेशनल एयरलाइंस और म्यांमार एयरवेज इंटरनेशनल ने यांगून-गया सेवा का शेड्यूल सौंप दिया है। 25 अक्टूबर से थाई एयरलाइंस और थाई एयर एशिया की उड़ानें शुरू होंगी। 26 अक्टूबर से इंडिगो की बैंकॉक सेवा प्रस्तावित है। 28 अक्टूबर से भूटान एयरलाइंस पारो-गया उड़ान शुरू करेगी।