आरा: गड़हनी थाना क्षेत्र के लाहरपा गांव में बारात के दौरान 7 लोगों को अपराधियों ने मारी गोली, 2 की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 20, 2025 गड़हनी थाना क्षेत्र के लाहरपा गांव में दो लोगों की गोली मार हत्या कर दी गई है। इस घटना में पांच लोगों का इलाज जख्मी हालात में कराया जा रहा है। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि लाहरपा गांव में शादी समारोह के दौरान अचानक गोलीबारी होने लगी जिसमे राहुल और लवकुश कुमार नाम के युवक की गोली लगने से मौत हो गई है।जबकि पांच लोग जख्मी है।