आरा: गीधा ओवर ब्रिज के समीप बालू लदी ट्रक सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रक से टकराई, हादसे में UP निवासी ट्रक चालक की मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 20, 2025 आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के गीधा ओवर ब्रिज के समीप शनिवार की देर रात बालू लदी ट्रक सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रक चला रहे यूपी निवासी चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही खलासी मामूली रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। जान