आरा: नागरी प्रचारिणी सभागार में भोजपुर पासी सम्मेलन का आयोजन, उद्घाटन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने किया
Arrah, Bhojpur | Apr 20, 2025 आरा शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में भोजपुर पासी सम्मेलन का आयोजन 20 अप्रैल को हुआ। इसका उद्घाटन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से ताड़ी पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया जिससे कई लोग बेरोजगार हो गए। इसको लेकर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में 27 अप्रैल को ताड़ी व्यवसाई महजुटान होने जा रहा है।