दाउदनगर: भखरुआं पटना रोड स्थित जदयू प्रखंड कार्यालय में जदयू की नगर कमेटी की बैठक हुई, बूथ कमेटियों को बनाया जाएगा सशक्त
दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआं पटना रोड स्थित जदयू प्रखंड कार्यालय में जदयू नगर कमेटी की बैठक सोमवार की दोपहर 2:00 बजे जदयू नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार तांती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में ओबरा विधानसभा प्रभारी आनंद रजक की उपस्थित रहे। प्रखंड प्रवक्ता पप्पू गुप्ता ने बताया कि बुथ कमेटियों को सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया है।