उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के दहेली बुजुर्ग गांव में उस समय मातम छा गया, जब धार्मिक यात्रा पर निकले एक ही परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार के सदस्य बेलोन माता के दर्शन और बच्ची के मुंडन संस्कार के लिए ईको कार से जा रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर जिले के नरौरा क्षेत्र में रतनपुर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान रामदीन, उनके बेटे लोकेंद्र, बहू बबीता, मासूम पोती प्रगति और कार चालक के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में धार्मिक यात्रा और मुंडन संस्कार की खुशियां थीं, वहां देखते ही देखते मातम छा गया।
शनिवार को पांचों मृतकों के शव दहेली बुजुर्ग गांव पहुंचे तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। एक साथ पांच अर्थियां उठने का दृश्य देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। गांव में शोक की लहर है और लोग पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
.
.
.
.
#Bulandshahr #Kasganj #Naraura #RoadAccident #UttarPradeshNews #UPNews #HeartbreakingNews #SadNews #BreakingNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 18, 2026