बोरियो: बोरियो में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई रैली के माध्यम से लोगों को डेंगू बीमारी के कारण लक्षण बचाव एवं इलाज के प्रति जागरूक किया गया।जागरूकता रैली में सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर बीपीएम विष्णु कुमार भगत के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।