एकल योग साधना बनी सामूहिक योग का आधार
..................
शिवकुंज योगा ग्रुप ने आनंद के समावेश से लोगों को बनाया योगानंद
बड़वानी 20 जून 2026/अकेला चला था ग़ालिब मंजिल की ओर लोग साथ आते गए और कारवां बनता चला गया। यह कहावत शिवकुंज योगा ग्रुप सृजन पर सटीक बैठती है। जब योग की शुरुवात डेढ़ दशक पूर्व श्री सचिन दुबे के द्वारा पहाड़ी पर एकल योग साधना से की थी तब लोगों का यहां केवल पंचमुखी हनुमानजी दर्शन के लिए ही आना होता था। तब प्रातःकाल योग क्रिया करते हुए मन में यह भाव सदैव आते थे की इस पहाड़ी पर कैसे और कब कायाकल्प होगा। कहते हैं की साफ नियत के साथ हृदय के भाव सजीव कृति के रूप में आकार लेते हैं वैसा ही हुआ 2021 एक ऐसा दौर जहां कोरोना जैसी आपदा से उभारने में तत्कालीन जिला प्रशासन को श्री पंचमुखी हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और संकल्प के अनुसार तत्कालीन टीम जिला प्रशासन ने जन सहयोग से शिवकुंज पर्यावरणीय पाठशाला को आकार प्रदान किया। तभी से धीरे-धीरे एक-एक सदस्य जुड़कर शिवकुंज योगा ग्रुप बना जो यहां पर नियमित श्री दुबे के साथ मिलकर योग साधना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता में भी योगदान दे रहा है। शिव कुंज योगा ग्रुप में श्री लव कुमरावत संयोजक का दायित्व निभा रहे है। एक से अनेक बनकर योग की ज्योत को देदीप्यमान बनाए रखने के लिए शिवकुंज योगा ग्रुप सभी को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दे रहा है।
#JansamparkMP
#badwani
26 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026