पटना ग्रामीण: बिहार चुनाव में जनता राजद को समर्थन नहीं देगी: LJPR सांसद अरुण भारती का तेजस्वी यादव पर हमला
गुरुवार की सुबह 11:00 बजे दिल्ली से पटना पहुंचे एलजेपीआर सांसद अरुण भारती ने तेजस्वी यादव के उस दावे का जवाब दिया,जिसमें उन्होंने कहा है की 2025 चुनाव में बिहार में बदलाव होगा। अरुण भारती ने कहा कि आगामी चुनाव में राजद को जनता आशीर्वाद नहीं देगी।