पटना ग्रामीण: राजद MLC सुनील सिंह की सदस्यता बहाल होने पर राजद कार्यालय में मनाया गया जश्न
राजद कार्यालय में बैंड बाजे के साथ गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे जश्न मनाया गया। दरअसल राजद MLC सुनील सिंह की सदस्यता बहाल कर दी गई है। जिसके बाद राजद खेमे में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। बता दें कि सुनील सिंह बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के काफी करीबी माने जाते हैं।