पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, परिवहन मंत्री शीला मंडल ने सुनी लोगों की फरियाद
जदयू कार्यालय में गुरुवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर जदयू कार्यालय पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना। गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे मामले की जानकारी जदयू पार्टी के द्वारा दी गई है। मौके पर मंत्री शीला मंडल ने समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश भी पदाधिकारियों को दिया है।