पटना ग्रामीण: पटना में बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DM और SSP ने की ब्रीफिंग
28 फरवरी से बिहार विधान मंडल के बजट सत्र की शुरुआत हो रही है जो की 28 मार्च तक चलेगी। इसे लेकर पटना जिला अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और पटना एसएसपी अवकाश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बिहार विधान मंडल के बजट सत्र हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।