*****************************
*‘जाँच एवं उपचार—चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान के तहत शेखपुरा में 33,956 लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और घर-घर पहुँच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, ओरल कैंसर एवं सीओपीडी सहित विभिन्न रोगों की हो रही जाँच*
***************************
आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश के आलोक में शेखपुरा जिले में ‘जाँच एवं उपचार—चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के और करीब पहुँचाते हुए बीमारियों की समय पर पहचान, आवश्यक परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Health Department
District Administration Sheikhpura
Apna Sheikhpura