मोतिहारी: मोतिहारी के जिलाधिकारी ने केंद्रीय कारा का निरीक्षण कर सदाचार वाटिका का उद्घाटन किया
जिलाधिकारी,पूर्वी चम्पारण,सौरभ सुमन यादव द्वारा केन्द्रीय कारा, मोतिहारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम "सदाचार वाटिका" का उद्घाटन किया गया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बंदी दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें कारा में संसीमित बंदियों ने भाग लिया। बंदियों ने एक-एक कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।