Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh

पताही में तस्करों का हाईटेक जुगाड़ फेल: पेट्रोल के लिए अलग बोतल, पूरी टंकी में भर रखी थी 40 बोतल शराब

MORE NEWS

आठ साल बाद भी नहीं मिली अनुकंपा पर नौकरी, नाइट गार्ड ह*त्या*कां*ड के पीड़ित परिवार का छलका दर्द

आठ साल बाद भी नहीं मिली अनुकंपा पर नौकरी, नाइट गार्ड ह*त्या*कां*ड के पीड़ित परिवार का छलका दर्द

Motihari, East Champaran | Jul 29, 2026

*नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन*

 *विजेता अब करेंगे राज्य स्तर पर पूर्वी चंपारण का प्रतिनिधित्व*

 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat) तथा जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में आज "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन मोतिहारी के राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरी, जिला युवा पदाधिकारी सुश्री अंकिता, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री फारुख सिद्दीकी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
        इस अवसर पर सभी अतिथियों ने युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया तथा "नशा मुक्त भारत" के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा क्लबों एवं संस्थानों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने अपने विचार, रचनात्मकता एवं सामाजिक सरोकारों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वाद-विवाद (Debate), स्लोगन लेखन, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, नृत्य एवं वोकल म्यूजिक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं 
वाद-विवाद में  रितिक राज
स्लोगन लेखन में खुशी कुमारी
स्लैम पोएट्री में विकास वर्मा
पेंटिंग में  सुमित वर्मा
नुक्कड़ नाटक में  RDPG रामगढ़वा की टीम 
नृत्य मेंप्रथम स्थान रेशमा देवी स्कूल  वोकल म्यूजिक में  एम.जे.के. गर्ल्स, मोतिहारी।

      कार्यक्रम के समापन समारोह में जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक जनआंदोलन है, जिसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनाया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रदर्शित प्रतिभा यह दर्शाती है कि पूर्वी चंपारण के युवा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।
कार्यक्रम के अंत में घोषणा की गई कि सभी प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जिले के लिए गौरव का विषय है तथा सभी विजेताओं को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
इस सफल आयोजन में जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के निर्देशन में आईएएस प्रोबेशनर श्री राज कृष्ण झा,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरी, माई भारत जिला युवा अधिकारी सुश्री अंकिता, माय भारत के जिला अकाउंटेंट रानू कुमारी , तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री फारुख सिद्दीकी सहित सभी अधिकारियों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 कार्यक्रम के सफल संचालन में माय भारत की टीम, जिला प्रशासन, निर्णायक मंडल, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं सभी प्रतिभागियों का सराहनीय योगदान रहा।संचालन श्री आदित्य के द्वारा किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar

*नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन* *विजेता अब करेंगे राज्य स्तर पर पूर्वी चंपारण का प्रतिनिधित्व* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat) तथा जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में आज "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन मोतिहारी के राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरी, जिला युवा पदाधिकारी सुश्री अंकिता, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री फारुख सिद्दीकी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया तथा "नशा मुक्त भारत" के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा क्लबों एवं संस्थानों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने अपने विचार, रचनात्मकता एवं सामाजिक सरोकारों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वाद-विवाद (Debate), स्लोगन लेखन, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, नृत्य एवं वोकल म्यूजिक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं वाद-विवाद में रितिक राज स्लोगन लेखन में खुशी कुमारी स्लैम पोएट्री में विकास वर्मा पेंटिंग में सुमित वर्मा नुक्कड़ नाटक में RDPG रामगढ़वा की टीम नृत्य मेंप्रथम स्थान रेशमा देवी स्कूल वोकल म्यूजिक में एम.जे.के. गर्ल्स, मोतिहारी। कार्यक्रम के समापन समारोह में जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक जनआंदोलन है, जिसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रदर्शित प्रतिभा यह दर्शाती है कि पूर्वी चंपारण के युवा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। कार्यक्रम के अंत में घोषणा की गई कि सभी प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जिले के लिए गौरव का विषय है तथा सभी विजेताओं को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। इस सफल आयोजन में जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के निर्देशन में आईएएस प्रोबेशनर श्री राज कृष्ण झा,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरी, माई भारत जिला युवा अधिकारी सुश्री अंकिता, माय भारत के जिला अकाउंटेंट रानू कुमारी , तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री फारुख सिद्दीकी सहित सभी अधिकारियों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के सफल संचालन में माय भारत की टीम, जिला प्रशासन, निर्णायक मंडल, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं सभी प्रतिभागियों का सराहनीय योगदान रहा।संचालन श्री आदित्य के द्वारा किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 28, 2026

आठ साल बाद भी नहीं मिली अनुकंपा पर नौकरी, नाइट गार्ड ह*त्या*कां*ड के पीड़ित परिवार का छलका दर्द

आठ साल बाद भी नहीं मिली अनुकंपा पर नौकरी, नाइट गार्ड ह*त्या*कां*ड के पीड़ित परिवार का छलका दर्द

Motihari, East Champaran | Jul 28, 2026

आज दिनांक 28.07.2026 को  पूर्वी चंपारण  समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में उप विकास आयुक्त,पूर्वी चम्पारण डॉ प्रदीप कुमार एवं निदेशक DRDA, पूर्वी चम्पारण श्री जयराम चौरसिया उपस्थिति मे बावन (52) जिला स्तरीय राजमिस्त्रियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। 
इस कार्यशाला का मुख्य विषय :
1.सुरक्षित एवं जलवायु अनुकूल शौचालय निर्माण 
2.मरम्मत एवं रेट्रोफिटिंग 
3.SATO पैन इनस्टॉलेशन 
4.सुरक्षित स्वच्छता तकनीक रहा। 
.      उक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए ,जिला समन्वयक, जिला सलाहकार -CB&IEC,जिला सलाहकार -SLWM और WADS फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर  के द्वारा एक -एक कर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी राजमिस्त्रियों कों सम्बंधित विषय पर जानकारी दी गई। 
उप विकास आयुक्त ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं जन सुलभ, पर्यावरण सुरक्षित शौचालय के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आपकी भूमिका अग्रदूत की होगी एवं आप सभी दूसरे मिस्रियों को भी प्रशिक्षित करेंगे ताकि जन सुलभ पर्यावरण अनुकूलित शौचालय का निर्माण प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।
   उन्मुखीकरण कार्यक्रम के पश्चात प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों द्वारा शौचालय से वंचित परिवारों को दो गढ़े वाले शौचालय निर्माण मे तकनिकी रूप से मदद करेंगे, जिससे नियमानुसार शौचालय का निर्माण हो पायेगा। नियमानुसार शौचालय निर्माण से लाभर्थियों कों निम्न लाभ होगा :-
1.कम समय और कम जगह मे शौचालय निर्माण होगा 
2.कम लागत (12000तक) मे शौचालय निर्माण होगा 
3.दो गढ़े वाले शौचालय कभी भी टैंकर वाले से खाली नहीं कराना होगा 
4.मानव मल खुले मे नहीं फेके जायेंगे जिसे गाँव स्वच्छ और बीमारी मुक्त रहेगा 
5.सोना खाद निर्माण होगा जिसका खेत मे उपयोग से फसल की उपज दो गुना तक अधिक होगा 
6.गाँव कों ODF एवं ODF प्लस स्थायित्व बनाए रखने मे सहायक होगा 
7.पर्यावरण संरक्षण मे सहायक।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 28.07.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में उप विकास आयुक्त,पूर्वी चम्पारण डॉ प्रदीप कुमार एवं निदेशक DRDA, पूर्वी चम्पारण श्री जयराम चौरसिया उपस्थिति मे बावन (52) जिला स्तरीय राजमिस्त्रियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय : 1.सुरक्षित एवं जलवायु अनुकूल शौचालय निर्माण 2.मरम्मत एवं रेट्रोफिटिंग 3.SATO पैन इनस्टॉलेशन 4.सुरक्षित स्वच्छता तकनीक रहा। . उक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए ,जिला समन्वयक, जिला सलाहकार -CB&IEC,जिला सलाहकार -SLWM और WADS फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा एक -एक कर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी राजमिस्त्रियों कों सम्बंधित विषय पर जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं जन सुलभ, पर्यावरण सुरक्षित शौचालय के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आपकी भूमिका अग्रदूत की होगी एवं आप सभी दूसरे मिस्रियों को भी प्रशिक्षित करेंगे ताकि जन सुलभ पर्यावरण अनुकूलित शौचालय का निर्माण प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। उन्मुखीकरण कार्यक्रम के पश्चात प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों द्वारा शौचालय से वंचित परिवारों को दो गढ़े वाले शौचालय निर्माण मे तकनिकी रूप से मदद करेंगे, जिससे नियमानुसार शौचालय का निर्माण हो पायेगा। नियमानुसार शौचालय निर्माण से लाभर्थियों कों निम्न लाभ होगा :- 1.कम समय और कम जगह मे शौचालय निर्माण होगा 2.कम लागत (12000तक) मे शौचालय निर्माण होगा 3.दो गढ़े वाले शौचालय कभी भी टैंकर वाले से खाली नहीं कराना होगा 4.मानव मल खुले मे नहीं फेके जायेंगे जिसे गाँव स्वच्छ और बीमारी मुक्त रहेगा 5.सोना खाद निर्माण होगा जिसका खेत मे उपयोग से फसल की उपज दो गुना तक अधिक होगा 6.गाँव कों ODF एवं ODF प्लस स्थायित्व बनाए रखने मे सहायक होगा 7.पर्यावरण संरक्षण मे सहायक। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 28, 2026

पताही में तस्करों का हाईटेक जुगाड़ फेल: पेट्रोल के लिए अलग बोतल, पूरी टंकी में भर रखी थी 40 बोतल शराब - Motihari News