आज दिनांक 28.07.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में उप विकास आयुक्त,पूर्वी चम्पारण डॉ प्रदीप कुमार एवं निदेशक DRDA, पूर्वी चम्पारण श्री जयराम चौरसिया उपस्थिति मे बावन (52) जिला स्तरीय राजमिस्त्रियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य विषय :
1.सुरक्षित एवं जलवायु अनुकूल शौचालय निर्माण
2.मरम्मत एवं रेट्रोफिटिंग
3.SATO पैन इनस्टॉलेशन
4.सुरक्षित स्वच्छता तकनीक रहा।
. उक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए ,जिला समन्वयक, जिला सलाहकार -CB&IEC,जिला सलाहकार -SLWM और WADS फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा एक -एक कर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी राजमिस्त्रियों कों सम्बंधित विषय पर जानकारी दी गई।
उप विकास आयुक्त ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं जन सुलभ, पर्यावरण सुरक्षित शौचालय के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आपकी भूमिका अग्रदूत की होगी एवं आप सभी दूसरे मिस्रियों को भी प्रशिक्षित करेंगे ताकि जन सुलभ पर्यावरण अनुकूलित शौचालय का निर्माण प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।
उन्मुखीकरण कार्यक्रम के पश्चात प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों द्वारा शौचालय से वंचित परिवारों को दो गढ़े वाले शौचालय निर्माण मे तकनिकी रूप से मदद करेंगे, जिससे नियमानुसार शौचालय का निर्माण हो पायेगा। नियमानुसार शौचालय निर्माण से लाभर्थियों कों निम्न लाभ होगा :-
1.कम समय और कम जगह मे शौचालय निर्माण होगा
2.कम लागत (12000तक) मे शौचालय निर्माण होगा
3.दो गढ़े वाले शौचालय कभी भी टैंकर वाले से खाली नहीं कराना होगा
4.मानव मल खुले मे नहीं फेके जायेंगे जिसे गाँव स्वच्छ और बीमारी मुक्त रहेगा
5.सोना खाद निर्माण होगा जिसका खेत मे उपयोग से फसल की उपज दो गुना तक अधिक होगा
6.गाँव कों ODF एवं ODF प्लस स्थायित्व बनाए रखने मे सहायक होगा
7.पर्यावरण संरक्षण मे सहायक।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | East Champaran, Bihar | Jul 28, 2026