Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
No video available

पटना ग्रामीण: भारत के इस एयरपोर्ट ने बनाया World Record | Chaukas Bharat #chaukasbharat #uttrakhand #India #aviation #airport

Patna Rural, Patna | Oct 27, 2021

MORE NEWS

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय का सभागार..

 13 चयनित समूहों ने नृत्य, गायन, लोकनृत्य और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां...

समस्तीपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, समस्तीपुर के सभागार में देशभक्ति, लोक संस्कृति और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों तथा विभिन्न डांस अकादमियों से चयनित 13 समूहों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी, सदर समस्तीपुर राकेश कुमार, डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान शुभम कसौधन, डीपीओ मध्यान भोजन योजना प्रेम शंकर झा तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

दीप प्रज्वलन के साथ ही सभागार राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के रंग में रंग उठा। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों एवं कलाकारों ने समूह नृत्य, समूह गायन, लोक नृत्य, एकल गायन एवं कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। प्रत्येक प्रस्तुति में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, परंपरा और नई पीढ़ी की रचनात्मक ऊर्जा की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
कभी देशभक्ति के स्वरों ने वातावरण को भावविभोर किया, तो कभी लोकनृत्य की थिरकन ने बिहार की समृद्ध लोक परंपरा को जीवंत कर दिया। कथक की शास्त्रीय मुद्राओं और लय-ताल ने भारतीय कला की गहराई का परिचय कराया। प्रतिभागियों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों को संबोधित करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र के प्रति जुड़ाव का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण अंदाज में किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र राम, सुनील कुमार, संगीत शिक्षक मंगलेश कुमार, अनुज कुमार, डॉली मिश्रा, सुभीत कुमार सिंह ‘बिट्टू’ सहित अन्य पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।

#स्वतंत्रता_दिवस 
#CulturalCelebration 
#highlightsシ゚

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय का सभागार.. 13 चयनित समूहों ने नृत्य, गायन, लोकनृत्य और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां... समस्तीपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, समस्तीपुर के सभागार में देशभक्ति, लोक संस्कृति और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों तथा विभिन्न डांस अकादमियों से चयनित 13 समूहों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी, सदर समस्तीपुर राकेश कुमार, डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान शुभम कसौधन, डीपीओ मध्यान भोजन योजना प्रेम शंकर झा तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही सभागार राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के रंग में रंग उठा। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों एवं कलाकारों ने समूह नृत्य, समूह गायन, लोक नृत्य, एकल गायन एवं कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। प्रत्येक प्रस्तुति में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, परंपरा और नई पीढ़ी की रचनात्मक ऊर्जा की खूबसूरत झलक देखने को मिली। कभी देशभक्ति के स्वरों ने वातावरण को भावविभोर किया, तो कभी लोकनृत्य की थिरकन ने बिहार की समृद्ध लोक परंपरा को जीवंत कर दिया। कथक की शास्त्रीय मुद्राओं और लय-ताल ने भारतीय कला की गहराई का परिचय कराया। प्रतिभागियों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों को संबोधित करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र के प्रति जुड़ाव का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण अंदाज में किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र राम, सुनील कुमार, संगीत शिक्षक मंगलेश कुमार, अनुज कुमार, डॉली मिश्रा, सुभीत कुमार सिंह ‘बिट्टू’ सहित अन्य पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही। #स्वतंत्रता_दिवस #CulturalCelebration #highlightsシ゚

Patna, Bihar | Aug 15, 2026

🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक रंगों से सजा समस्तीपुर! 🇮🇳

अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, समस्तीपुर के सभागार में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में 13 चयनित समूहों ने नृत्य, गायन, लोकनृत्य एवं कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। 🎶💃🇮🇳

देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से सजी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 👏

#स्वतंत्रतादिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #हरघर_तिरंगा #समस्तीपुर #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #देशभक्ति #IndianCulture #IndependenceDay #Samastipur

🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक रंगों से सजा समस्तीपुर! 🇮🇳 अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, समस्तीपुर के सभागार में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में 13 चयनित समूहों ने नृत्य, गायन, लोकनृत्य एवं कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। 🎶💃🇮🇳 देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से सजी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 👏 #स्वतंत्रतादिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #हरघर_तिरंगा #समस्तीपुर #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #देशभक्ति #IndianCulture #IndependenceDay #Samastipur

Patna, Bihar | Aug 15, 2026

80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह | रोहतास 

#independenceday🇮🇳 #india

80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह | रोहतास #independenceday🇮🇳 #india

Patna, Bihar | Aug 15, 2026

🇮🇳 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह – समस्तीपुर 🇮🇳

आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को समस्तीपुर के पटेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माननीय मंत्री बिहार सरकार, श्री दामोदर रावत, परिवहन विभाग सह प्रभारी मंत्री समस्तीपुर जिला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त, श्री सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

#स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #HarGharTiranga #हरघरतिरंगा #Samastipur #समस्तीपुर #JaiHind #DistrictAdministration

🇮🇳 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह – समस्तीपुर 🇮🇳 आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को समस्तीपुर के पटेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माननीय मंत्री बिहार सरकार, श्री दामोदर रावत, परिवहन विभाग सह प्रभारी मंत्री समस्तीपुर जिला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त, श्री सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। 🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳 #स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #HarGharTiranga #हरघरतिरंगा #Samastipur #समस्तीपुर #JaiHind #DistrictAdministration

Patna, Bihar | Aug 15, 2026

80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, रोहतास ❤️🤍💚

#independenceday #india

80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, रोहतास ❤️🤍💚 #independenceday #india

Patna, Bihar | Aug 15, 2026