हरिद्वार: हरकीपौड़ी के पास गणेश विसर्जन को आ रही शोभायात्रा में रथ के घोड़ा की गला कसने से मौत
गणेश विसर्जन को आ रही शोभायात्रा में उस समय हंगामा मच गया जब रथ का घोड़ा गला कसने से मौके पर ही मर गया। घटना मंगलवार शाम की है। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि काफी भीड़ होने के चलते घोड़े के गले की रस्सी कसती चली गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।