हरिद्वार: आईपीएस जितेंद्र मेहरा ने किया रोशनाबाद पुलिस लाइन का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और साफ सफाई के दिए निर्देश
IPS अधिकारी जितेंद्र मेहरा ने आज रोशनाबाद पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन में अभिलेखों के रखरखाव और परिसर की साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने दस घंटे तक पुलिस लाइन में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को भी परखा। उन्होंने बताया कि वैसे तो पुलिस लाइन के निरीक्षण से वो संतुष्ट हैं पर अभिलेखों के रखरखा और सफाई के निर्देश दिए हैं।