बानसूर: ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर 16 वर्षीय किशोर की मौत, एक घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला गया
Bansur, Alwar | Nov 3, 2026 कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र में खेत में जुताई के दौरान दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। चतरपुरा की नदी की ढाणी में सोमवार शाम ट्रैक्टर पर बैठने के दौरान संतुलन बिगड़ने से भूपेंद्र मीणा रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।