मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जमुई दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट!
24 जून को गिद्धौर प्रखंड के नयागांव में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। हेलीपैड, वीआईपी मार्ग और कार्यक्रम स्थल पर सघन सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।
केनुहट मोड़ से रतनपुर चौक होते हुए गिद्धौर थाना तक के मार्ग पर 24 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक आम वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
एम्बुलेंस, चिकित्सकीय टीम, ब्लड डोनर और अग्निशमन दल की भी विशेष तैनाती की गई है।
जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर ड्यूटी और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।
#Jamui #SamratChoudhary #CMVisit #Bihar #Gidhaur #Nayagaon #JamuiNews #BiharNews #Administration #SecurityArrangements
Sono, Jamui | Jun 23, 2026