लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। आग की इस दर्दनाक घटना में 15 छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं।
हादसे पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक हो गए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना तथा मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और गंभीर घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। 🙏
#LucknowFire #LucknowTragedy #UPNews #YogiAdityanath #BrijeshPathak #BreakingNews #FireAccident #Lucknow
Sono, Jamui | Jun 23, 2026