बदायूं: खेत की रखवाली कर घर जा रहे किसान को ग्राम मलगांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मारी, किसान की हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 5, 2024 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम मलगांव के रहने वाले 60 वर्षीय नंद लाल पुत्र श्यामलाल खेत पर गायों की रखवाली करने गए थे और रात में घर पैदल जा रहे थे। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम मलगांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।