फर्रुखाबाद: गांव उगरपुर सुल्तानपट्टी में पत्नी को बुलाने आए युवक की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम
मैनपुरी थाना वर्नाहार के हकीमपुर गांव निवासी रजनेश कुमार पुत्र स्व० लाखन सिंह खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उनकी शादी 6 फरवरी 2023 को मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव उगरपुर सुल्तान पट्टी निवासी केशकली के साथ हुई थी। दंपति की डेढ़ वर्षीय पुत्री खुशी है परिवार में मां ज्ञान देवी, बड़े भाई दुर्वेश कुमार तथा छोटे भाई अभिषेक कुमार हैं।