पटना ग्रामीण: पटना में BPSC TRE-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
BPSC TRE-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे पटना कि सड़कों पर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों के बढ़ते हुए हंगामे को देखते हुए मौके पर पहुंची प्रशासन ने जबरदस्ती सभी को वहां से हटाया। प्रशासन के साथ अभ्यर्थियों की मामूली सी नोकझोंक भी हुई।