पटना ग्रामीण: पटना रेल पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत महिला गैंग को किया गिरफ्तार, रेल एसपी ने दी जानकारी
पटना रेल पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की जेब काटने और सामान चोरी करने वाले महिला गैंग का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है,जो लंबे समय से चोरी और ठगी की घटनाओं में शामिल थीं। गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी का सामान आदि बरामद किया गया