पटना ग्रामीण: पटना में नए IG जितेंद्र राणा ने संभाला पदभार, कहा- कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है
पटना में नए पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण समारोह पुलिस मुख्यालय में संपन्न हुआ,जहां वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया। बुधवार की शाम 5 बजे IG राणा ने मीडिया से कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना,अपराध पर नियंत्रण और जनता के साथ पुलिस की बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है।