पटना ग्रामीण: पटना रेल पुलिस की सराहनीय पहल: यात्रियों को लौटाए 101 खोए हुए मोबाइल
पटना रेल पुलिस ने एक बार फिर मानवीय पहल की मिसाल पेश करते हुए ऑपरेशन क्लीन और ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना जंक्शन पर 101 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए। बुधवार की शाम 4 बजे रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने खुद मोबाइल फोन वापस पाने वाले यात्रियों को सौंपा। इस दौरान कई यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए पटना रेल पुलिस का आभार व्यक्त किया।