तिर्वा: नादेमऊ में दर्द का इलाज कराने गया व्यक्ति, सही दांत गंवा बैठा! क्लिनिक संचालक पर लगाया आरोप
Tirwa, Kannauj | Sep 2, 2026 नादेमऊ। दांत के दर्द का इलाज कराने पहुंचे किसई निवासी वीर पाल सिंह ने नादेमऊ के एक निजी क्लिनिक संचालक सुबोध जाटव पर आरोप लगाया कि दर्द वाले दांत की जगह उनका सही दांत निकाल दिया गया। पीड़ित के मुताबिक उसने दांत निकालने से कई बार मना किया, लेकिन कथित तौर पर प्लास से दांत उखाड़ दिया गया। पीड़ित ने इलाज के दौरान डॉक्टर के नशे में होने का भी आरोप लगाया है।