नावकोठी: डफरपुर में नीट सफल छात्र आदर्श का सम्मान समारोह
पश्चिमी डफरपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नीट क्वालीफाई छात्र आदर्श आनंद का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार पम पम ने अंग वस्त्र बुके फूल माला देकर आदर्श आनंद उनके माता-पिता सहित सभी शिक्षकों का सम्मान किया।