जम्मू-कश्मीर में कब थमेगी आफत की बारिश? चार दिन में 31 की मौत, पांचवें दिन भी रुकी अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में चार दिन से हो रही वर्षा से अधिकतर जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। चिनाब नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और तवी समेत अन्य नदी-नाले भी उफान पर हैं। नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
इस बीच, भूस्खलन व पत्थर गिरने से परेशानी बढ़ गई है। रामबन जिले में यात्री टेंपो वाहन पर विशाल चट्टान गिरने से दंपती की मौत हो गई व पांच अन्य घायल हो गए। सुंदरबनी में अग्रिम चौकी पर तैनात पंजाब निवासी जवान भी मलबे में दब गया। वहीं बांडीपोरा में बाढ़ में बहे एक बच्चे का शव बरामद हुआ।
इसके साथ ही चार दिन में मरने वालों की संख्या 31 हो गई है।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Jul 23, 2026