करपी पुनपुन नदी में आई बाढ़ से चौहान शर्मा के लाखों रुपए की कुटी शनिवार को शाम 4:00 बजे बर्बाद हो गई। चौहान शर्मा पशु चारा के बड़े कारोबारी हैं।इन्होंने बड़ी मात्रा में पशु चारा दूसरे जिलों में भेजने के लिए रखे हुए थे। अचानक आई बाढ़ में पूरा पशु चारा पानी में डूब कर बर्बाद हो गया। इससे इन्हें लाखों रुपए की क्षति पहुंची है।