बटियागढ़: जूड़ी नदी में नवजात शिशु का शव मिला, बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुँची
बटियागढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम जूड़ी नदी में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार नदी के एक हिस्से में नवजात शिशु का शव दिखाई देने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,सूचना मिलते ही बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और नवजात के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की