वारिसनगर: दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सीए आदित्य झा कल करेंगे नामांकन, वारिसनगर विधान सभा से हजारों लोग पहुंचेंगे
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद प्रत्याशी सीए आदित्य झा सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को लेकर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रत्याशी की ओर से स्नातक मतदाताओं एवं समर्थकों को नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया गया है।