मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खरगोन जिले का दौरा प्रस्तावित हैं । इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज शुक्रवार 06 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे कसरावद के ग्राम लेपा पहुंचकर सभा स्थल एवं हेलीपेड का निरीक्षण किया । ग्राम लेपा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।