विश्व भर में ख्याति प्राप्त संत सियाराम बाबा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। डाक्टर उनके स्वास्थ्य पर निरंतर निगरानी रख रहे हैं। बाबा के अनुयायी उनकी सेवा में लगे हुए हैं । जनसम्पर्क विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि संत सीयाराम बाबा की हालत स्थिर हैं। आम जन से अपील है कि सियाराम बाबा के संबंध में फैलाई गई अफवाहों पर ध्यान न दें।