हरदोई: शहर की लखनऊ रोड पर वी मार्ट के पास मजिस्ट्रेट लिखी बोलेरो पर महिला अधिवक्ता का स्कूटी पर टक्कर मारने का आरोप
Hardoi, Hardoi | Mar 4, 2024 अधिवक्ता हरप्रीत कौर का कहना है कि वह स्कूटी से बाजार जा रहीं थीं, जब वह लखनऊ रोड पर वी मार्ट के पास थीं तभी पीछे से आ रही बोलेरो का चालक काफी तेज व लापरवाही से गाड़ी चलाता हुआ आया और उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे वह गिर पड़ीं और उन्हें काफी चोटे आयीं। टक्कर मारने के बाद बोलोरो ड्राइवर ने उन्हें गन्दी गन्दी गालियां दी और गाड़ी भगाता हुआ चला गया।