हरदोई: मंत्री नितिन अग्रवाल ने व्हाइट गंज स्थित आवास पर मोदी की गारंटी सुझाव पेटिका का किया शुभारंभ
Hardoi, Hardoi | Mar 4, 2024 हरदोई में वैटगंज स्थित आवास पर मंत्री नितिन अग्रवाल ने मोदी की गारंटी सुझाव पेटिका का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प पत्र के लिए सीधे पीएम मोदी को अपने सुझाव भेजें। जिससे मतदाता का सुझाव पीएम मोदी तक पहुंचेगा और उसी पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुझाव के आधार पर विकसित भारत संकल्प पत्र बनाया जाएगा।