हरदोई: जनपद में हुई बारिश और ओलावृष्टि को लेकर डीएम ने लेखपाल और तहसीलदार को दिए निर्देश, DM एमपी सिंह ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 4, 2024 हरदोई में बीते दिनों हुई जनपद में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर डीएम एमपी सिंह ने जनपद भर में लेखपाल और तहसीलदार को निर्देश दिए है कि 24 घंटे के भीतर इस बारिश से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट भेज दें। ताकि नुकसान के आंकलन के हिसाब से लोगों को शासन स्तर से उनको मुआवजा दिलाया जा सके। डीएम मंगला प्रसाद ने कहा कि इस बारिश में जिनका नुकसान हुआ, उनको मुआवजा मिलेगा।