हरदोई: विकास भवन में आगामी लोकसभा निर्वाचन को लेकर डीएम ने की बैठक, कहा रणनीति बनाकर बूथ स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराये
Hardoi, Hardoi | Mar 4, 2024 हरदोई के विकास भवन में आज डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा निर्वाचन को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि चुनाव के लिए एक टाइम टेबल बना लें और चुनाव आयोग के निर्देशों का गहनता से अध्ययन करें तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियों का आयोजन प्रारम्भ करायें।