कोईलवर: भोजपुर पहुंचे पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री अर्जुन सिंह का कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कोईलवर प्रखंड के कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री अर्जुन सिंह का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। भोजपुर के केवटिया गांव निवासी अर्जुन सिंह के स्वागत के लिए सैकड़ो गाड़ियों का काफिला मौजूद रहा।