खींवसर: खींवसर उपखंड क्षेत्र में नहरी पाइप लाइन से अवैध पानी के कनेक्शन काटे, थाने में दी रिपोर्ट
खींवसर मे नहरी विभाग द्वारा मुख्य पाइप लाइन से अवैध रूप से पानी का कनेक्शन कर पानी चोरी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए टीम ने बलाया उच्च जलाशय की राइजिंग लाइन से पानी चोरी करने वालो के कनेक्शन काटे। एईएन निशा बुगालिया ने बताया कि टीम ने अवैध रूप से कनेक्शन कर पानी चोरी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाने में रिपोर्ट भी दी है।