खींवसर: पांचौड़ी कस्बे में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप गाड़ी बिजली के पोल से टकराई, बाइक सवार हुआ घायल
खींवसर उपखंड क्षेत्र मे पांचौडी कस्बे के बस स्टैंड पर पशु चिकित्सालय के पास नागौर-फलौदी सड़क मार्ग पर रविवार को दोपहर में एक पिकअप गाड़ी बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे बिजली के पोल से टकरा गई। पिकअप गाड़ी अजमेर से बापीणी सब्जी लाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार पांचौड़ी निवासी लक्ष्मण पुत्र केसाराम राव घायल हुआ।