खींवसर: खींवसर कस्बे से महेशपुरा सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की हुई मौत
खींवसर कस्बे से महेशपुरा सड़क मार्ग पर एक बाइक सवार की सड़क हादसे मे मौत हो गई। हादसे का कारण पता नही चल पाया है। पुलिस के अनुसार खींवसर से महेशपुरा सड़क मार्ग पर हादसे की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल संखवास निवासी नेमाराम मेघवाल को खींवसर सीएचसी लाया गया। जहां डॉ. सांवरमल मीणा ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।